Husband Gives Triple Talaq to Pregnant Wife Police File Case Against In-Laws पत्नी को दिया तीन तलाक, पति संग छह पर मुकदमा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsHusband Gives Triple Talaq to Pregnant Wife Police File Case Against In-Laws

पत्नी को दिया तीन तलाक, पति संग छह पर मुकदमा

Badaun News - पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। खुशनूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति शहनबाज और उसके छह ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खुशनूर का आरोप है कि पति दहेज और बेटियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 17 June 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी को दिया तीन तलाक, पति संग छह पर मुकदमा

पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कादरचौक थाना क्षेत्र के बेहटा डंबर गांव निवासी खुशनूर ने थाने में शिकायत की। उसकी शादी करीब सात साल पहले गांव के ही शहनबाज से हुई थी। दोनों की चार बेटियां हैं। महिला इस समय गर्भवती भी है। आरोप है कि पति काफी समय से दहेज और बेटियों को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता आ रहा था। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता और ताने देता था। रविवार को किसी बात पर विवाद होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

इसके बाद महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति शहनबाज, ससुर मुंसिन, देवर शाहनवी, साजिद, ननद सवाना, जिठानी रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।