Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPregnant Woman Assaulted by In-Laws Hospitalized for Injuries
गर्भवती महिला को ससुरालियों ने पीटा, घायल
Badaun News - कासगंज के गांव न्यौली में गर्भवती महिला लवी शर्मा को उसकी सास और पति ने पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने की कोशिश की गई। लवी की मां ने सूचना पर अपनी पुत्री को उझानी सीएचसी में...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 9 June 2025 04:02 AM

गर्भवती महिला की ससुरालियों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने घायल महिला को उझानी सीएचसी में भर्ती कराकर तहरीर दी। जनपद कासगंज के गांव न्यौली निवासी गर्भवती विवाहिता लवी शर्मा को उसकी सास और पति ने मिलकर पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने पर छतुईया निवासी लवी की मां रजनी आशा अपने पुत्रों के साथ ससुराल पहुंचीं और घायल पुत्री को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया। विवाहिता लवी शर्मा ने ससुरालियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।