संकट मोचन दरबार ने वृद्धाश्रम को भेंट किए पंखे
Badaun News - सोमवार को संकट मोचन दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने गांव बांस बरौलिया के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनका हाल जाना। उन्होंने गर्मी से राहत के लिए आश्रम को तीन पंखे दान किए। महंत ने...

क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया के वृद्धाश्रम पर सोमवार को नगर के संकट मोचन दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका हाल जाना। साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गो से आशीर्वाद भी लिया। उन्होनें को गर्मी से राहत देने के लिए तीन पंखे आश्रम को दान में भेंट किए है। इससे बुजुर्गो को काफी राहत मिलेगी। उन्होनें कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसलिए सभी लोगों को अपने बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर संचालक वेदव्यास शर्मा, कुसुम शर्मा, श्रेया शर्मा, शिव गौड़, भूरे सिंह, पन्नालाल, रामकिशोर शर्मा, बब्लू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।