मक्का की आवक बढ़ने से मंडी गेट पर लगने लगा जाम
Badaun News - बरेली-मथुरा हाइवे पर मक्का की आवक बढ़ने से जाम लगने लगा है। रविवार सुबह मंडी परिसर से हाइवे तक मक्का से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हो गईं, जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस को...

नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में मक्का की आवक बढ़ने से बरेली-मथुरा हाइवे पर जाम लगना शुरू हो गया है। हाइवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु कराने के लिए पुलिस को घंटो पसीना बहाना पड़ रहा है। रविवार की सुबह मंडी परिसर से लेकर हाइवे पर मक्का से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों के आड़े तिरछे खड़े होने के कारण जाम लग गया। जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों में सवार लोग भूख-प्यास व गर्मी से व्याकुल नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस को याता सुचारू कराने तीन घंटे से अधिक समय लग गया। ट्रैक्टर ट्रालियों को कतार में लगवाने के पुलिस को तेज धूप में घंटो पसीना बहाना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।