Uttar Pradesh MLA Rajiv Kumar Singh Discusses Development Projects with CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से मिले दातागंज विधायक, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUttar Pradesh MLA Rajiv Kumar Singh Discusses Development Projects with CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से मिले दातागंज विधायक

Badaun News - बदायूं के दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, विद्युत आपूर्ति सुधार और आडिटोरियम एवं स्टेडियम की मांगों पर चर्चा की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 9 June 2025 04:33 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से मिले दातागंज विधायक

बदायूं। लखनऊ में रविवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए विद्युत उपकेंद्रों की स्वीकृति के साथ दातागंज ब्लाक में आडिटोरियम एवं स्टेडियम जैसी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। साथ ही अन्य विकास कार्यों से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखें। इस पर मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि दातागंज विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।