एबीवीपी ने बागपत में पदाधिकारी बनाकर सौंपी जिम्मेदारी
Bagpat News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग सहारनपुर में आयोजित किया गया। इसमें बागपत जनपद के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अमित दीक्षित को प्रान्त छात्र विकास अभियान संयोजक, अमन...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रान्त का चार दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग सहारनपुर में आयोजित किया गया। जिसमें बागपत जनपद में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अभाविप पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत अध्यक्ष डॉ घनश्याम वत्स, प्रांत मंत्री गौरव गौड़ व प्रांत संगठन मंत्री तरुण सिंह ने बागपत जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें लोहड्डा गांव के अमित दीक्षित को प्रान्त छात्र विकास अभियान संयोजक बनाया। अमन गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया। वहीं जनता वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक अनुज तोमर को जिला प्रमुख का दायित्व दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।