Jain Religious Camp for Children Highlights Importance of Donation and Moral Values बच्चों को जैन धर्म की विशेषता बताई, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsJain Religious Camp for Children Highlights Importance of Donation and Moral Values

बच्चों को जैन धर्म की विशेषता बताई

Bagpat News - शहर के अजीत नाथ मंडी व स्थानक में एक संस्कार शिविर आयोजित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को जैन धर्म की जानकारी दी। शिविर के पांचवे दिन धर्म साधना को सरल बनाने पर जोर दिया गया। बच्चों को दान के महत्व और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 6 June 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
बच्चों को जैन धर्म की विशेषता बताई

शहर के अजीत नाथ मंडी व स्थानक में संस्कार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों के द्वारा बच्चों को जैन धर्म की बारीकी से जानकारी दी गई। धार्मिक शिविर में बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। जैन स्थानक शहर में जैन धार्मिक संस्कार शिविर के पांचवे दिन व्यस्त जीवन मे धर्म साधना को सरल व सहज रूप से अपनाने पर बल दिया गया। बच्चों को बताया गया कि हमारे जीवन मे दान का बहुत बड़ा महत्व है। मनुष्य को पूरा दिन क्या सही और गलत का चिंतन करना बहुत जरूरी है। संकल्प करने से गलतियों में सुधार किया जा सकता है।

इसकी उसकी क्षमा याचना भी अवश्य करनी चाहिए। शिविर संचालन कर रही मोनिका जैन, पूजा जैन व रूचि जैन द्वारा पाठन कार्य किया गया। सहयोगी के रूप में घसीटू मल जैन, राजीव जैन, अमित जैन (विक्की), पारस जैन, संजय जैन, डीके जैन आदि रहे। इसके अलावा अजीत नाथ मंडी में भी संस्कार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को जैन धर्म से संबंधित विशेष बातों से अवगत कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।