Murder Investigation Launched After Laborer s Body Found in Sugarcane Field चार दिन से लापता मजदूर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsMurder Investigation Launched After Laborer s Body Found in Sugarcane Field

चार दिन से लापता मजदूर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला

Bagpat News - अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के खिंदौडा गांव से गायब मजदूर सलमान का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या की आशंका जताई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। सलमान की दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 12 June 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
चार दिन से लापता मजदूर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला

अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के खिंदौडा गांव से चार दिन पहले गायब हुए मजदूर का शव बुधवार की शाम गांव जंगल में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने मजदूर की हत्या कर शव गन्ने के खेत में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। खिंदौड़ा गांव का रहने वाला सलमान उर्फ भंडारी पुत्र महबूब 40 वर्ष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। गत आठ जून को वह घर से टिफिन लेकर मजदूरी के लिए निकला था।

देरशाम तक भी वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आस पास के गांवों में पहुंचकर उसकी तलाश की। रिश्तेदारियों में भी तलाशा, लेकिन सलमान का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने पर सलमान की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से उसे बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस तभी से सलमान को तलासने में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही थी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बुधवार की शाम खिंदौड़ा गांव जंगल में किसान जतन सिंह अपने गन्ने के खेत में खाद डाल रहा था। अचानक उसकी नजर खेत में पड़े गले सड़े शव पर पड़ी। किसान ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। पत्नी जायदा ने शव की पहचान की। सलमान के दो बेटियां सना और सनाया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, मजदूर का शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि सलमान की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में डाला गया है। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। --------- दीवार गिरने से हुई थी दो बेटों की मौत ग्रामीणों ने बताया कि सलमान ईंट भट्ठे पर भी मजदूरी करता था। दो वर्ष पूर्व वह ग्वालीखेड़ा गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गया था। इसी बीच ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से सलमान के दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से सलमान पूरी तरह से टूट गया था। उसने ईंट भट्ठे पर मजदूरी करनी भी बंद कर दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।