Nirjala Ekadashi Celebration at Baba Janaki Das Temple in Baghpat जानकी दास मंदिर में निर्जला एकादशी पर भजन-कीर्तन का आयोजन, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsNirjala Ekadashi Celebration at Baba Janaki Das Temple in Baghpat

जानकी दास मंदिर में निर्जला एकादशी पर भजन-कीर्तन का आयोजन

Bagpat News - बागपत, संवाददाता।जानकी दास मंदिर में निर्जला एकादशी पर भजन-कीर्तन का आयोजनजानकी दास मंदिर में निर्जला एकादशी पर भजन-कीर्तन का आयोजनजानकी दास मंदिर

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 6 June 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
जानकी दास मंदिर में निर्जला एकादशी पर भजन-कीर्तन का आयोजन

बागपत के बाबा जानकी दास मंदिर में शुक्रवार को निर्जला एकादशी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने संगीतमय कीर्तन से भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों से भगवान खाटूश्याम को प्रसन्न किया। श्रद्धालुओं ने भगवान का मनोहारी श्रृंगार किया। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि निर्जला एकादशी गृहस्थ जीवन जीने वालों के लिए अत्यंत फलदायी मानी गई है, जबकि कल साधु-संन्यासियों की एकादशी होगी। निर्जला एकादशी का व्रत करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन ठंडी वस्तुओं जैसे जल, छाता, पंखा, शर्बत आदि का दान करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

साथ ही एकादशी का व्रत करने से पूरे वर्ष की 24 एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त हो जाता है। मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।