Preparations Begin for Three-Day Falguni Fair at Pura Mahadev Temple फाल्गुनी मेले की तैयारियां जोरो पर, साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsPreparations Begin for Three-Day Falguni Fair at Pura Mahadev Temple

फाल्गुनी मेले की तैयारियां जोरो पर, साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी

Bagpat News - बालैनी, संवाददाता।फाल्गुनी मेले की तैयारियां जोरो पर, साफ-सफाई में जुटे कर्मचारीफाल्गुनी मेले की तैयारियां जोरो पर, साफ-सफाई में जुटे कर्मचारीफाल्

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSat, 8 Feb 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
फाल्गुनी मेले की तैयारियां जोरो पर, साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी

पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारिया शुरू हो गई है। मेले को सफल बनाने के लिये प्रशासन लगातार जुटा हुआ है वही मंदिर के आने जाने वाले रास्तो पर साफ-सफाई और रास्तो को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष श्रावणी और फाल्गुनी मेला लगता है जिसमे लाखो की संख्या मे कावंड़िये और शिवभक्त भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करने के लिये आते है। फरवरी माह मे इस बार 25 से 27 फरवरी तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमे 5 लाख से अधिक शिवभक्तो के आने की संभावना है। मेले को सफल बनाने के लिये प्रशासन लगातार जुटा हुआ है और मंदिर आने जाने वाले मार्गो का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है जिससे मंदिर आने वाले शिभक्तो को कोई दिक्कत ना हो। मंदिर के आने जाने वाले मार्गो पर साफ-सफाई और रास्तो को ठीक करने का कार्य भी जोरो शोरो से चल रहा है दर्जनो कर्मचारी रास्तो की साफ-सफाई मे लगे हुए है और जो रास्ते खराब है उन्हे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।