गर्मी का कहर: 41 डिग्री पारे में 47 डिग्री गर्मी का एहसास
Bagpat News - - दिन के साथ बढ़ा रात का तापमानगर्मी का कहर: 41 डिग्री पारे में 47 डिग्री गर्मी का एहसासगर्मी का कहर: 41 डिग्री पारे में 47 डिग्री गर्मी का एहसासगर्मी

जनपद में भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। तापमान के लगातार बढ़ने से न केवल दिन बल्कि रातों की नींद भी छीन ली है। खास बात यह है कि 41 डिग्री के तापमान में गर्मी का अहसास 47 डिग्री के पारे जितना हो रहा है जिससे आमजन से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन नाकाफी साबित हो रहे हैं। वहीं युवा व बच्चे गर्मी में स्वीविंगपूल व नलकूपों में नहाते रहे।
शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात पुलिसकर्मी भी गर्मी से बचने के लिए सड़क किनारे पेड़ की छांव में वाहन चेक करते नजर आए। पुलिस कर्मियों का कहना था कि असहनीय गर्मी पड़ रही है। चंद मिनटों में ही वर्दी पसीनों से तरबतर हो रही है। इसलिए पेड़ का सहारा लेकर चेकिंग की जा रही है। अस्पतालों में लगातार बढ रही मरीजों की भीड़ बागपत, संवाददाता। भीषण गर्मी में रोगों की चौतरफा मार पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी से लेकर निजी अस्पतालों ओर क्लीनिकों तक पर गर्मी की मार से परेशान मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल की बात करें, तो यहां गुरुवार को ओपीडी में कुल एक हजार से अधिक मरीज देखे गए। सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग में 250 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया गया। यहां करीब 55 फीसदी मरीज गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। दूसरे नंबर पर सांस रोग विभाग में मरीज देखे गए। बाल रोग विभाग में 60 से अधिक मरीज देखे गए। यह सभी 14 साल तक के बच्चे थे। इनमें से कुछ बच्चों को भर्ती भी करना पड़ा है। तीसरे नंबर पर त्वचा रोग विभाग में 80 से अधिक मरीजों को देखा गया। यहां भी गर्मी, धूप और एलर्जी से पीड़ितों की संख्या सर्वाधिक रही है। विशेषज्ञों की मानें तो तापमान बढ़ने के कारण लोगों में विशेष रूप से पांच तरह की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इनमें डायरिया, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, सनबर्न, सिर व बदन दर्द और सांस संबंधी परेशानियां हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहर के निजी अस्पतालों में भी इन परेशानियों के मरीज बड़ी तादाद में आ पहुंच रहे हैं। -------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।