Shri Ram Katha The Legend of King Janak and Shiv Dhanush राम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsShri Ram Katha The Legend of King Janak and Shiv Dhanush

राम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Bagpat News - बड़ौत। शहर के गांधी रोड पर श्री राम कथा चल रही है। जिसमें कथा व्यास पवन महाराज ने भगवान राम के प्रसंग को सुनाया। उन्होंने कहा कि राजा जनक भगवान शिव के

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSat, 26 April 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
राम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शहर के गांधी रोड पर श्री राम कथा चल रही है। जिसमें कथा व्यास पवन महाराज ने भगवान राम के प्रसंग को सुनाया। उन्होंने कहा कि राजा जनक भगवान शिव के वंशज थे और भोलेनाथ का धनुष उनके राज महल में रखा था। एक बार महाराज जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर की घोषणा का साथ ये भी एलान कर दिया कि जो धनुष की प्रत्यंचा को चढ़ा देगा, उसी से मेरी पुत्री सीता का विवाह होगा। शिव धनुष कोई साधारण धनुष नहीं था बल्कि उस काल का ब्रह्मास्त्र था। चमत्कारिक धनुष के संचालन की विधि राजा जनक, माता सीता, परशुराम और आचार्य विश्वामित्र को ही ज्ञात थी। जनक राज को इस बात का डर था कि अगर धनुष रावण के हाथ लग गया तो इस सृष्टि का विनाश हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।