पुरूष आयोग की जरूरत नहीं, महिला आयोग काफी: भराला
Bagpat News - महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बागपत में महिला उत्पीड़न की शिकायतें सुनीं। उन्होंने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और कहा कि कुछ महिलाओं की गलत हरकतों के कारण सभी महिलाओं की छवि धूमिल हो रही है।...

महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला बुधवार को बागपत में महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों को सुनने के लिए पहुंची। इससे पूर्व उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई। कहा कि सोनम जैसी दो महिलाओं की गलत हरकतों के कारण सभी महिलाओं की छवि धूमिल की जा रही है। यह गलत है। पुरूष सबसे अधिक महिलाओं का उत्पीडन करते हैं। उधर, वाजिदपुर गांव के लेफ्टिनेंट कर्नल के माता-पिता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला से मुलाकात न्याय की गुहार लगाई। परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था।
शिकायत के बावजूद बड़ौत कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने साथियों के साथ जमीन पर बने अवैध कब्जे का गेट तोड़ दिया। भराला ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व विभाग की टीम को जमीन की जांच के लिए कहा है। बागपत तहसील में महिला आयोग की सदस्या ने नौ फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।