Kidnapping of Two Teen Girls in Bihar Families File FIRs दो किशोरियों के अपहरण में दर्ज की गई एफआईआर, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsKidnapping of Two Teen Girls in Bihar Families File FIRs

दो किशोरियों के अपहरण में दर्ज की गई एफआईआर

बेतिया के नौतन और योगापट्टी थाना क्षेत्र से दो किशोरियों का अपहरण हुआ है। नौतन में एक 17 वर्षीय किशोरी को सचिन नामक युवक ने बहला-फुसला कर बाइक पर ले गया। योगापट्टी में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण शादी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 12 June 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
दो किशोरियों के अपहरण में दर्ज की गई एफआईआर

बेतिया। नौतन व योगापट्टी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया है। मामले में किशोरियों के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराया है। नौतन के एक गांव से अपहृत किशोरी के पिता ने पुलिस से बताया है कि छह जून की रात करीब आठ बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री दुकान पर गई थी। उसके आने में देरी हुई तो उसकी मां दुकान पर गई। वहां जाकर देखा कि उसके ही गांव के सचिन कुमार नामक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले जा रहा है। तब वह घर लौटकर इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी।

तब वे लोग सचिन के घर गए तो, देखा कि उसके घर पर ताला लगा है। सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस से बताया है कि संदेह है कि आरोपित उसकी बेटी की जान मार कर कहीं फेंक दे। अपहरण में सचिन समेत उसके पूरा परिवार और उसके दोस्त का हाथ है। किशोरी के पिता ने कहा है कि अशोक मुखिया व अशोक की पत्नी कौशल्या देवी पूर्व में उसकी पुत्री के अपहरण कराने की धमकी दिया था। जबकि योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस से बताया है कि दो जून की सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए सरेह में गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।