रुपईडीहा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Bahraich News - रुपईडीहा में चकियारोड पर 22 मकान अतिक्रमण की जद में थे, जिन्हें जेसीबी द्वारा गिराया गया। भूलेख विभाग ने सर्वेक्षण और निशानदेही की थी, और नोटिसें भी दी गई थीं। नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय ने बताया कि 7...

रुपईडीहा। चकियारोड पर 22 मकान अतिक्रमण की जद में थे। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जेसीबी द्वारा इन्हें गिराया गया है। बताया जा रहा है कि भूलेख विभाग नानपारा ने पहले से ही सर्वेक्षण कर लिया था। सर्वे के बाद निशानदेही भी कर ली थी। इन लोगों को नोटिसें भी भूलेख विभाग द्वारा दे दी गयी थी। आधा दर्जन लोगों ने अपनी दुकानें तोड़ ली थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय ने बताया कि 22 निर्माण अतिक्रमण के श्रेणी में आ रहे थे। 7 लोगों ने वाद दायर कर रखा है। अभियान का नेतृत्व लाल धर यादव उपजिलाधिकारी नानपारा कर रहे थे। इस अभियान के समय थाने के एसआई विजय कुमार, लेखपाल करुणेश त्रिपाठी, पीएसी व राजस्व कर्मी सहित थाने फोर्स मौजूद रही। चकियारोड पर रईस अहमद, वसीम, मुन्नू, मुबारक, सलाम, धर्मेंद्र, संजीव, सलीम वेदप्रकाश, शाहिद आदि हैं। इनमें से कुछ लोगों ने न्यायालय में मुकदमा कर रखा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।