Attack on Former City President Sheikh Zakariya Gunfire and Assault in Bahraich कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष को गोली मारी, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsAttack on Former City President Sheikh Zakariya Gunfire and Assault in Bahraich

कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष को गोली मारी

Bahraich News - बहराइच में शनिवार रात पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चलाई। गोली उनके दाहिने कंधे पर लगी। हमलावरों ने उन पर लोहे की राड और चाकू से भी हमला किया। घटना के बाद लोग इकट्ठा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSun, 25 May 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष को गोली मारी

बहराइच, संवाददाता। बाइक सवार हमलावरों ने दीवानी कचेहरी शीशे वाली मस्जिद के पास शनिवार रात पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू को गोली मार दी। गोली उनके दाहिने कंधे पर लगी। वह बाइक से गिरे तो हमलावरों ने लोहे की राड और डंडों के साथ उन पर चाकू से भी वार किया है। उनकी चीख पुकार पर लोग जुटे तो हमलावर फरार हो गए। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। नगर कोतवाली के काजीपुरा निवासी कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू (45) पुत्र मोहम्मद जलील शनिवार रात लगभग दस बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नगर कोतवाली के दीवानी कचहरी के निकट शीशे वाली मस्जिद के पास पहुंचे।

इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। खतरा भांप जैसे ही उन्होने बाइक की रफ्तार बढ़ाई। हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली कंधे के दाहिनी ओर लगते ही वह घायल होकर गिर पड़े। बाइक सवार चार हमलावरों ने रुककर चाकू व लोहे के राड के साथ चाकू से उन पर हमला किया। शेख जकरिया शेखू के चीखने चिल्लाने पर लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।