धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
Bahraich News - बहराइच में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिताएं और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न कॉलेजों में स्मृति अभियान चलाकर होल्कर के जीवन पर...

बहराइच टीम। जिले भर में सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्मृति अभियान चलाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। नवाबगंज मे दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शहर के तारा महिला इंटर कालेज में छात्राओं ने रंगोली बनाई। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष रजनी सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रधानाध्यापिका अंजू उपाध्याय आदि रहे। हिल्या बाई होलकर का स्मृति अभियान चलाया गया। रिसिया कस्बे के चंद्रशेखर बालिका इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता व स्मृति अभियान चलाया गया।
संयोजक कमलेश आर्य, प्रधनााचार्या मधु चौधरी, वेद कुमारी, शशि बाला मौजूद रहे। सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनील कुमार राय के निर्देशन में स्मृति अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि हलीम अहमद व विशिष्ट अतिथि प्रभात गुप्ता रहे। उन्होंने होलकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। संचालन बीएन सिंह ने किया। एम पी सिंह ने हाईस्कूल व इंटर के उत्तीर्ण बच्चों का हौंसला बढ़ाया। लक्ष्मण प्रसाद, विनय शर्मा, विनीत कुमारी सिंह, सुचित्रा मिश्रा, केशवराम यादव आदि रहे। नवाबगंज के जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कालेज में छात्राओं ने रंगोली बनाई। दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। 100 मीटर दौड़ में जिशान प्रथम, अकरम दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तकदीरुन प्रथम, सिमरन दूसरे स्थान पर रहीं। संतोष कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल हफीज खान, कमलेश सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, राम छबीले विश्वकर्मा, कृष कुमार तिवारी, पारसनाथ तिवारी, राजन पांडेय आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।