गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस मनाया गया
Bahraich News - बहराइच के मुख्य गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के पहले शहीद श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया। 40 दिनों से सुखमनी साहिब का पाठ चल रहा था। शुक्रवार को छबील लगाई गई। रागी जत्थों...

बहराइच, संवाददाता। शहर के मुख्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के पहले शहीद श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के निमित्त गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पीपल चौराहा में पिछले 40 दिनों से स्त्री संगत का सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी निरंतर चलती रही। शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर के बाहर राहगीरों के लिए छबील लगाई गई। गुरुद्वारे प्रबंध समिति अध्यक्ष मनदीप सिंह वालिया ने बताया कि पंजाब के भठिंडा से आये रागी जत्था भाई जसप्रीत सिंह जी एवं लखनऊ के रागी भाई दिलेर सिंह जी ने अपने शब्द कीर्तन से संगत को भावुक कर दिया।
दिल्ली के ज्ञानी हरपाल सिंह जी ने शहीदी पर्व का इतिहास बताया। बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का संगत को एक बड़ा संदेश था कि परमेश्वर की रजा में राजी रहना चाहिए। हजुरी रागी फतेह सिंह जी ने शहीदी पर्व पर गुरबाणी कीर्तन करके संगत को निहाल किया। हेडग्रंथी ज्ञानी विक्रम सिंह जी के ओर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के संरक्षक मनजीत सिंह शम्पी, अध्यक्ष मनदीप सिंह वालिया, महामंत्री भूपेंद्र सिंह वालिया,देवेंद्र सिंह बेदी, डॉ बलमीत कौर, प्रसाशनिक व मीडिया प्रभारी परविंदर सिंह सम्मी, देवेंद्र पाल सिंह, दशमिन्दर सिंह, जगजीत सिंह, गुरमीत सिंह मिंटू, कुलदीप सिंह, इंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह,जसवंत कौर, बलबीर कौर, बलजीत कौर, समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।