Empowering Women Block Conference Celebrates Ahilyabai Holkar s Legacy द्वादश ज्योर्तिलिंग का पुनर्निर्माण अहिल्याबाई होलकर ने किया, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsEmpowering Women Block Conference Celebrates Ahilyabai Holkar s Legacy

द्वादश ज्योर्तिलिंग का पुनर्निर्माण अहिल्याबाई होलकर ने किया

Bahraich News - रिसिया में नारी शक्ति करण की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 29 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
द्वादश ज्योर्तिलिंग का पुनर्निर्माण अहिल्याबाई होलकर ने किया

रिसिया, संवाददाता। नारी शक्ति करण की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत ब्लाक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ब्लाक रिसिया के सभागार में आयोजित महिला सशक्ति करण के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत मंजू सिंह रही। अध्यक्षता प्रमुख रिसिया रीना जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही है। मातृ शक्ति अहिल्या बाई होलकर ने देश के सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कराया। प्रमुख रीना जायसवाल ने भी संबोधन किया। चेयरमैन मुन्नी देवी ने मुख्य अतिथि को श्रीकृष्ण भगवान की स्मृति चिन्ह भेंट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।