Husband Arrested for Dowry Harassment and Suicide Incitement in Badhlaganj दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या उत्प्रेरण के आरोप में पति गिरफ्तार, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsHusband Arrested for Dowry Harassment and Suicide Incitement in Badhlaganj

दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या उत्प्रेरण के आरोप में पति गिरफ्तार

Gorakhpur News - बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवादबड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या उत्प्रेरण के आरोप में पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पे

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 29 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या उत्प्रेरण के आरोप में पति गिरफ्तार

बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमे के आधार पर अभियुक्त मनीष साहनी पुत्र रामनजर साहनी निवासी ग्राम नरहरपुर थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके खिलाफ इसकी पत्नी मृतका शिवानी के पिता आजमगढ़ के हर्रा चुंगी पुलिस कालोनी अशोक साहनी ने तहरीर देकर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बताया कि विवाह के समय से हमारी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा दहेज में दो लाख रुपया व एक मोटर साइकिल की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे।

25 मई 2025 को ससुराल वालों द्वारा पुनः प्रताड़ित किया गया और ससुराल में ही मेरी पुत्री की मृत्यु हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।