बुखार के साथ शॉक सिंड्रोम में जा रहे मरीज
Bahraich News - बहराइच में भीषण गर्मी के कारण लोग चक्कर और कमजोरी का सामना कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, थर्मोरेगुलटरी सिस्टम में समस्या आ रही है। हाल ही में हीट स्ट्रोक के चार मरीज भर्ती हुए हैं। डॉक्टरों ने धूप...

बहराइच, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में लोगों को चक्कर आ रहे हैं। अधिक पसीना होने से शरीर में अकड़न और शरीद में दर्द की शिकायत हो रही है। कमजोरी थकान से पीड़ित हो रहे हैं। आमतौर पर अधिक गम्भीर हालत में शॉक सिंड्रोम में जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाला थर्मोरेगुलटरी सिस्टम बिगड़ रहा। वैसे बीते तीन दिनों में हीट स्ट्रोक के चार मरीजों को हीट स्ट्रोक वार्ड में भर्ती किया गया। तीन को छुट्टी दे दी गई। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजत मिश्र का कहना है कि सावधानी जरूरी है।
खासतौर से जो लोग धूप में निकलकर काम करते हैं। खेती किसानी या रोजमर्रा कामकाज से बाहर निकलना होता है। वह पूरी तरह सावधान रहें। कुछ ही देर में गम्भीर होने का खतरा रहता है। डॉ. रजत का कहना है कि पूरी फिजियोलॉजी बिगड़ जाती है। शरीर में पानी की कमी गम्भीर स्थिति पैदा कर सकती है। शरीर का तापमान बढ़ जाएगा। तेज बुखार के साथ इंसान शॉक में जा सकता है। उन्होंने कहा कि शरीर में किसी तरह झुनझुनी, सुन्न होने या चक्कर आकर मुंह सूखने की शिकायत हो तो तुरंत ठंडे कमरे में चले जाएं और ओआरएस लें। शरीर को ठंडे पानी से पोछें। दिल की धड़कन बढ़ रही हो तो अस्पताल आ जाएं। यहां हीट स्ट्रोक के इलाज के माकूल इंतजाम हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।