Karni Sena Protests Misrepresentation of Maharaja Suheldev as Pashi-Rajbhar महाराजा सुहलदेव सूर्यवंशी क्षत्रिय थे: करणी सेना, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsKarni Sena Protests Misrepresentation of Maharaja Suheldev as Pashi-Rajbhar

महाराजा सुहलदेव सूर्यवंशी क्षत्रिय थे: करणी सेना

Bahraich News - पासी-राजभर कहे जाने पर सेना ने जताई आपत्ति बहराइच, संवाददाता। रविवार

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSun, 8 June 2025 05:29 PM
share Share
Follow Us on
महाराजा सुहलदेव सूर्यवंशी क्षत्रिय थे: करणी सेना

पासी-राजभर कहे जाने पर सेना ने जताई आपत्ति बहराइच, संवाददाता। रविवार को महाराजा सुहेलदेव चित्तौरा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सूर्यवंशी ने विजय उत्सव मनाया। सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि इतिहास संरक्षण की लड़ाई हमारा संगठन लड़ रहा है। राष्ट्र नायकों के सम्मान में करणी सेना ने हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है। महाराजा सुहेलदेव सर्व समाज के राष्ट्र नायक थे। लेकिन कुछ समाज के लोग इन्हें जातियों में बांटने का षड्यंत्र कर रहे हैं। कोई उन्हें पासी कहता है कोई इन्हे राजभर कहता है। सच्चाई यह है की सूर्यवंशी क्षत्रिय सम्राट महाराजा सुहेलदेव क्षत्रिय हैं।

कोर्ट ने भी अपने फैसले में कहा है कि यह क्षत्रिय है। सरकार की जिम्मेदारी है कि इतिहास की सच्चाई को देश के सामने रखें। जाति से जाति के बीच में वैमनस्यता न फैले। इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुई तो करणी सेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव सूरज सिंह त्रिलोकचंदी,युवा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह जादवा,अतुल सिंह जिला संगठनमंत्री,आकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष,अमरेंद्र सिंह,कुशल सिंह,अंशु सिंह,अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।