Payagpur Municipal Staff Protest Over Two-Month Salary Delay वेतन न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsPayagpur Municipal Staff Protest Over Two-Month Salary Delay

वेतन न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

Bahraich News - पयागपुर नगर पंचायत के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कार्यालय में प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर में 61 कर्मचारियों को वेतन दिया गया था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचWed, 26 March 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
वेतन न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

पयागपुर। नगर पंचायत में तैनात कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। बुधवार को कार्यालय में नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव का कहना है कि दिसंबर में 61 कर्मचारियों को प्रशासक की ओर से वेतन दिया गया था, उन्हें जनवरी का वेतन दे दिया गया है। फरवरी का वेतन देने के लिए व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र वेतन दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 61 कर्मचारियों के अलावा 14 अन्य लोग वेतन की मांग कर रहे हैं। जबकि अभिलेखानुसार इन लोगों की कोई भी पत्रावली नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।