हमलावरों ने घर मे घुसकर पिता पुत्र को घायल किया
Bahraich News - बहराइच में एक संपत्ति विवाद के कारण हमलावरों ने गाली गलौज और पथराव किया। जब अशोक और उसके पिता ने पड़ोसी के छज्जे का विरोध किया, तो हमलावर उनके घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से...

बहराइच, संवाददाता। दूसरे के मकान की ओर जबरन छज्जा निकालने का विरोध पर हमलावरों ने गाली गलौज पथराव किया। हमलावरों ने घर मे घुसकर पिता पुत्र को ताबड़तोड़ हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ की। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सुजौली पीएचसी भेजा।इस मामले में चार को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। सुजौली थाने के त्रिलोकी गौढ़ी गांव निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र बृज मोहन फूंस का मड़हा बना परिवार सहित रहते है। उनके पड़ोस में रामनयन पुत्र ओमकार का मकान है। राम नरायन अपने मकान का छज्जा अशोक के घर की ओर बनवाने लगे।
तो उसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिस पर हमलावरों ने छत से पथराव कर दिया। अशोक व उसके पिता जान बचाकर घर में भागे तो हमलावरों ने घर मे घुसकर पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर एफआईआर करने पर जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सुजौली पीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष हरीश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में रामनरायन, सुरेश, रमाकांत, राम अवतार को नामजद कर गंभीर रूप से घायल करने, सरकारी व्यवस्था की गरिमा खत्म करने, अपमान को उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार धाराओं में बढोत्तरी हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।