ग्रीनफील्ड निर्माण में आ रही समस्याओं को एक सप्ताह में करें निस्तारित
Balia News - बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भूमि समस्याओं और अवशेष काश्तकारों के भुगतान का...

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की बिन्दुवार जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बैरिया एवं एनएचएआई के अधिकारियों को आ रही समस्या के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि भूमि की समस्या व अवशेष काश्तकारों को भुगतान आदि समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित किया जाय। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।