Burglars Steal Jewelry and Cash from Home in Sikandar Pur चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाए, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsBurglars Steal Jewelry and Cash from Home in Sikandar Pur

चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाए

Balia News - सिकन्दरपुर के चाड़ी गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और 11 हजार नकद चुरा लिए। घर के मुखिया अभिमन्यु राजभर परिवार के साथ बारात में गए थे। सुबह लौटने पर उन्हें अलमारी का लॉक टूटा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 25 May 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाए

सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के मुखिया अभिमन्यु राजभर के अनुसार शुक्रवार की रात वे अपने पूरे परिवार के साथ बारात में गए थे। वापस आने के बाद सभी लोग छत पर सो गए। सुबह करीब पांच बजे नीचे उतरे तो लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से लाखों के जेवर व 11 हजार नकदी गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।