कथक से भगवान राम के रूपों को दर्शाया
Meerut News - मेरठ में रविवार को रंगमंच एकेडमी द्वारा शाम ए कथक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। पंडित विजय शंकर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विभिन्न वर्गों की कथक नर्तकियों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।...

मेरठ। बच्चा पार्क स्थित आईएमए हाल में रविवार को रंगमंच एकेडमी के तत्वावधान में शाम ए कथक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि पंडित विजय शंकर मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कथक नर्तक और नृत्यांगनाओं की प्रस्तुतियां देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। आयोजक दिव्या जैन ने बताया कि शाम ए कथक संगीत समारोह आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को जागरूक और शास्त्रीय नृत्य की ओर प्रेरित करना है। कथक नृत्य को तीन वर्गों में बांटा गया। पहले वर्ग में जूनियर वर्ग की कथक नृत्यांगनाओं ने मेरे तो गिरधर गोपाल, नाचे गिरधारी पर नृत्यु प्रस्तुत किया।
मध्यम वर्ग की कथक नृत्यांगनाओं ने मल्हार जाम कथक नृत्य प्रस्तुत किया। सीनियर ग्रुप ने ठुमरी और रविंद्र संगीत पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सभी को प्रमाण पत्र देकर उनके द्वारा किए गए नृत्य की सराहना की। कोलकाता से आईं कंकना भट्टाचार्य ने मीरा के भजन, नरसिंह अवतार और चीर हरण पर नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह के विशिष्ट अतिथि पंडित विजय शंकर मिश्रा ने आशीर्वाद दिया। बनारस घराने से आए नर्तक उत्कर्ष शंकर मिश्रा ने नृत्य का शुभारंभ राम स्तुति से किया। कथक के माध्यम से भगवान राम के अलग-अलग रूपों को दर्शाया। राग मेघ, द्रुत ख्याल बंदिश पर अभियन किया। अंत में पंडित विजय शंकर मिश्रा ने नृत्यांगनाओं को प्रमाण पत्र देते हुए आशीर्वाद दिया। रंगमंच की निर्देशिका दिव्या जैन और स्पंदन ग्रुप के निर्देशक गौरव शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।