Fear Grips Village as Rabid Jackal Injures Four Including Toddler घर के बाहर खेल रहे मासूम पर सियार ने किया हमला, जख्मी , Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsFear Grips Village as Rabid Jackal Injures Four Including Toddler

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर सियार ने किया हमला, जख्मी

Balia News - फेफना में एक पागल सियार ने दो दिनों में ढाई साल के बच्चे सहित चार लोगों को घायल कर दिया है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। सियार ने मंगलवार को तीन लोगों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 11 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
घर के बाहर खेल रहे मासूम पर सियार ने किया हमला, जख्मी

फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। पागल सियार के काटने से दो दिनों में ढाई साल के मासूम समेत चार लोग घायल हो चुके हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अपने जरूरी कामों को निबटाने के लिए भी लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। क्षेत्र के गोविंदपुर के पास दो दिनों से एक पागल सियार ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। मंगलवार को सियार ने तीन लोगों को काट लिया। इनमें फेफना निवासी 62 वर्षीय धनजी व 60 वर्षीय मोहन चौरसिया तथा बंधैता निवासी 19 वर्षीय रितेश कुमार शामिल हैं। मोहन चौरसिया अपने खेत में काम कर रहे थे।

तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल ले जाकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। बुधवार को भी सियार ने एक मासूम पर हमला कर घायल कर दिया। ढाई साल का ऋतिक घर के बाहर खेल रहा था, तभी सियार ने उसे जख्मी कर दिया। सियार के भय से लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग समेत अन्य सम्बंधित लोगों से इससे निजात की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।