Formation of New Unit of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad in Nagar Rasra शंभूनाथ नगर अध्यक्ष और अखंड नगर मंत्री की जिम्मेदारी, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsFormation of New Unit of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad in Nagar Rasra

शंभूनाथ नगर अध्यक्ष और अखंड नगर मंत्री की जिम्मेदारी

Balia News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगरा नगर की नवीन इकाई का गठन किया गया। सुभाष इंटर कॉलेज के शिक्षक शंभूनाथ सिंह को नगर अध्यक्ष और अखण्ड कुमार को नगर मंत्री मनोनीत किया गया। अन्य पदों पर भी कई सदस्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 11 June 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
शंभूनाथ नगर अध्यक्ष और अखंड नगर मंत्री की जिम्मेदारी

नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक जिला रसड़ा के नगरा नगर की नवीन इकाई का गठन बुधवार को हुआ। इसमें सुभाष इंटर कॉलेज के शिक्षक शंभूनाथ सिंह को नगर अध्यक्ष तथा अखण्ड कुमार को नगर मंत्री मनोनीत किया गया। इनके अलावा अभिषेक सिंह, हरिओम चौहान, राकेश कुमार व अवधेश सिंह को नगर उपाध्यक्ष, नवनीत सिंह, हंसराज यादव, राज सिंह व विशाल गुप्त को सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। कई अन्य आयामों व गतिविधियों के भी प्रमुख तथा सह-प्रमुख बनाए गए। जिला संयोजक दिव्यांश पांडेय ने नवीन इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद पूरे देश में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

जिला संगठन मंत्री ऋषभ ने कहा कि ज्ञान, शील व एकता के दर्शन पर कार्य करने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक छात्र संगठन हैं। यहां पद नहीं, बल्कि दायित्व होता है। क्योंकि पद का मद होता है, जबकि दायित्व का बोध होता है। संचालन राहुल चौबे ने किया। इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य शानू शर्मा , दिव्यांश पांडेय, आकाश सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।