युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 14 पर केस
Balia News - बांसडीह में एक गांव में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन हुआ। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों, जिनमें युवा कांग्रेस और भाजपा नेता शामिल हैं, के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

बांसडीह,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर सीओ कार्यालय में मंगलवार को प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और भाजपा नेता समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान कानून व्यवस्था को बिगाड़ने तथा आत्मदाह की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर दंगा भड़काने के प्रयास, कानून व्यवस्था बिगाड़ने व लोकसेवक पर हमले का प्रयास आदि गंभीर धाराओं में केस किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने तहरीर में कहा है कि इन लोगों ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ विधिविरुद्ध जमावडा कर पुलिस अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया हैं।
पुलिस ने मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम, अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के जिलाध्यक्ष हरेंद्र गिरी, राहुल मिश्रा, शुभनाथ गिरी, पंकज गिरी, अजीत मिश्रा, अवनीश मिश्रा, गुड्डू पांडे, मिथिलेश तिवारी, चंदन तिवारी, आशीष प्रताप सिंह, रोहित सिंह व बुचन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।