दु:खों से मुक्ति के लिए अमृत है श्रीराम का नाम: प्राची
Balia News - अयोध्या से आई प्राची शुक्ला ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम नाम का जप मनुष्य को भवसागर से पार लगाने और तापों से मुक्ति दिलाता है। पुराणों के अनुसार, ज्ञान और कर्म जैसे साधनों...

नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या धाम से आए प्राची शुक्ला ने कहा कि श्रीराम का नाम लिखना, बोलना मनुष्य को भवसागर से पार लगाने के साथ ही तीनों तापों से मुक्ति दिलाता है। मंगलवार की देर शाम मलपहरसेनपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री हुनुमत महायज्ञ में शुक्ला ने श्रीराम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा राम नाम का इन दो अक्षर में ही पूरी रामायण है और पूरा शास्त्र है। कथा को गति देते हुए उन्होंने श्रोताओं को बताया कि पुराणों में लिखा है कि ज्ञान, कर्म, ध्यान, योग, तप आदि सभी कलयुग में व्यर्थ सिद्ध होंगे परंतु राम नाम का जप ही लोगों को भवसागर से पार ले जाने वाला सिद्ध होगा।
वेद, पुराण और अन्य शास्त्रों से भी बढ़कर है दो अक्षरों वाला राम का नाम। राम नाम के दो सुंदर अक्षर सावन-भादो के महीने हैं। इसी नाम की महिमा का वर्णन शिवजी से सुनकर माता पार्वती भी उनका नाम जप करती हैं। प्रभु श्रीराम का नाम लिखना, बोलना भवसागर से पार लगाने के साथ ही दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों से मुक्ति प्रदान कराता है। राम के नाम में इतनी शक्ति है कि उनके नाम का जप करते हुए ऋषि बाल्मीकि और संत तुलसीदास अज्ञानी से महान ज्ञानी बने। इस मौके पर इस मौके पर,अजय मिश्र, विवेक शुक्ला,आशीष गर्ग,मंटू सिंह, विश्राम कुशवाहा,राजकुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।