टोंस नदी में डूबकर दो किशोरों की गयी जान
Balia News - चितबड़ागांव में सोमवार को टोंस नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। 12 वर्षीय कागा और 14 वर्षीय अमित की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने...

चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। टोंस नदी में नहाते समय सोमवार को दो किशोरों की डूबकर मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा के वार्ड संख्या एक (राजेंद्र नगर) निवासी पिंकू गुप्ता का पुत्र 12 वर्षीय कागा तथा राजू गुप्ता का पुत्र 14 वर्षीय अमित टोंस नदी में नहा रहे थे। इस दौरान दोनों किसी प्रकार गहरे पानी में जाकर डूब गये। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंच गये। खबर मिलते ही दोनों परिजन रोते-बिलखते पहुंचे और खोजबीन होने लगी।
कुछ देर बाद कागा पानी से बरामद हुआ। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर लोग जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद अमित की लाश पानी से मिली जिसे बाहर निकाला गया। एक साथ दो किशोरों की मौत से लोग गमगीन हो गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।