Chief Minister s Sugarcane Farmer Training Program Enhancing Income and Sustainable Farming उत्तम एवं टिकाऊ गन्ने की फसल को लेकर किसानों को मिला प्रशिक्षण, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsChief Minister s Sugarcane Farmer Training Program Enhancing Income and Sustainable Farming

उत्तम एवं टिकाऊ गन्ने की फसल को लेकर किसानों को मिला प्रशिक्षण

Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कैंप कार्यालय पर आयोजित किया

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSun, 18 May 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
उत्तम एवं टिकाऊ गन्ने की फसल को लेकर किसानों को मिला प्रशिक्षण

बलरामपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें गन्ना किसानों को आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ गन्ने की टिकाऊ खेती के लिए सह फसली खेती पर जोर देने एवं गन्ना क्षेत्रफल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल डॉ आरबी राम ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ गन्ना क्षेत्रफल एवं उत्पादकता बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने चीनी मिलों को गन्ना विकास के लिए कार्य योजना एवं योजना बंद तरीके से मॉडल, अपने ड्राल प्रतिशत प्राप्त करने, मैनेजमेंट प्रणाली सुधार में सुझाव आदि बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उत्तम प्रजाति के गन्ने की बुवाई के लिए प्रेरित किया।

मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने गन्ने की वैज्ञानिक ढंग से खेती करने, पेड़ी प्रबंधन, गन्ने में लगने वाले प्रमुख रोग, उनके पहचान एवं नियंत्रण के उपाय सम्बन्धी जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने ड्रिप इरीगेशन व जैविक खेती पर जोर देते हुए उत्तम प्रजाति के गन्ना बुआई पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को गन्ने की फसल की बुवाई को लेकर हेल्प डेस्क अथवा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कार्य दिवस में समाधान की बात कही। जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने विभाग से संचालित योजनाएं एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने वाले गन्ना प्रजाति की जानकारी दी। इस दौरान चीनी मिल महाप्रबंधक गन्ना श्याम सिंह ने किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर विनोद कुमार दुबे, अखिलेश कुमार, अजीत यादव व गन्ना पर्यवेक्षक सहित कुल 76 किसान शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।