Sister s Suicide Attempt Over Dowry Demand Case Filed Against In-Laws ससुरालियों के प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने खुदकुशी का प्रयास किया, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsSister s Suicide Attempt Over Dowry Demand Case Filed Against In-Laws

ससुरालियों के प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने खुदकुशी का प्रयास किया

Barabanki News - निन्दूरा के लिलौली गांव में सुशील कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उसकी बहन का विवाह संदीप विश्वकर्मा से हुआ था। ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। रविवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीTue, 20 May 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
ससुरालियों के प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने खुदकुशी का प्रयास किया

निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के लिलौली गांव निवासी सुशील कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है उसने आठ वर्ष पहले अपनी बहन का विवाह गोडैचा गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा के साथ किया था। विवाह में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विवाह के कुछ दिनों बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर आए दिन उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि रविवार को बाइक की बात को लेकर उसकी बहन को ससुरालियों ने मारा पीटा। जिससे परेशान होकर ने बहन ने फंदा लगा लिया था।

लेकिन समय से लोगों ने देख लिया तो उसे फंदे से नीचे उतार कर उसे इलाज के लिए लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी की हालत में सुधार है। भाई की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।