दंपति की फोटो की वायरल, दो पक्ष में मारपीट, कई घायल
Barabanki News - टिकैतनगर के एक गांव में एक व्यक्ति ने दंपति की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अश्लील टिप्पणी की। इससे विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस में...

टिकैतनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा दंपति की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसपर अश्लील कमेंट कर दिया। इसे लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष से लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही एक युवक द्वारा उसकी बेटी व दामाद की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसपर अश्लील बातें लिखी जा रही हैं। वह फोटो व मैसेज बुधवार को वायरल किये गए।
हालांकि इसकी पुष्टि दैनिक हिन्दुस्तान नहींं करता है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी द्वारा पहले भी इस तरह की हरकत की जा चुकी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।