State Tax Department Engages with Pallavpuram Traders on GST Registration and Timely Tax Returns राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने किया व्यापारीयों से संवाद, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsState Tax Department Engages with Pallavpuram Traders on GST Registration and Timely Tax Returns

राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने किया व्यापारीयों से संवाद

Meerut News - मोदीपुरम। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को पल्लव टावर में पल्लवपुरम के

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 13 June 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने किया व्यापारीयों से संवाद

राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को पल्लव टावर में पल्लवपुरम के व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान वह संचालन संरक्षक गौरव मालिक ने किया। राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त संभाग-ए राजकुमार त्रिपाठी ने व्यापिरियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया और व्यापारियों से समय से रिटर्न व टैक्स जमा करने की अपील की। समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों के मोबाईल नम्बर की जानकारी दी। उपायुक्त सरधना मण्डल मेरठ विजयपाल ने मोदीपुरम क्षेत्र से जीएसटी पंजीयन लेने के लिए आग्रह किया।

जीएसटी पंजीयन कर्ता को 10 लाख का निःशुल्क दुर्घटना बीमा, रिटर्न व आईटीसी के बारे में भी जानकारी दी। सभी व्यापारियों को समय से रिटर्न जमा करने की अपील की। उपायुक्त राज्य कर संजय सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर सरधना मण्डल अरविन्द कुमार यादव, राज्य कर अधिकारी सरधना मण्डल भूपलाल गौतम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।