भाजपा नेता ने मंत्री के खिलाफ की एसआईटी जांच की मांग
Bareily News - - ब्लॉक प्रमुख के पति और भाजपा नेता चौधरी आराम सिंह ने फिर दिए विवादित बयान वार को देने की मांग बहेड़ी, बरेली, संवाददाता। बहेड़ी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख
बहेड़ी। बहेड़ी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और भाजपा नेता चौधरी आराम सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। वीडियो वायरल में आराम सिंह ने आंवला के विधायक और पशुधन मंत्री धर्मपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से एसआईटी जांच कराने की मांग की है। इतना ही नहीं आराम सिंह आंवला विधानसभा सीट पर ठाकुर बिरादरी के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग भी कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख कनक चौधरी के पति भाजपा नेता चौधरी आराम सिंह ने पिछले दिनों सांसद छत्रपाल सिंह के भतीजे दुष्यंत गंगवार के खिलाफ बयान दिया था। वीडियो वायरल होने पर दुष्यंत ने आराम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
आराम सिंह ने शुक्रवार को अपने बयान की एक और वीडियो वायरल कर दी। वीडियो में आराम सिंह बहेड़ी को सांसद छत्रपाल सिंह के भतीजे दुष्यंत से मुक्त कराने की मांग मुख्यमंत्री से कर रहे हैं। उसके बाद आराम सिंह ने आंवला के विधायक और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी। मामले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र में सबको बोलने का अधिकार है। वास्तविकता किसी ने छिपती है। हमारे बेटे और बहू ने आठ करोड़ का बैंक से लोन लेकर अस्पताल बनाया है। 100 रुपये में 5 दिन तक मरीज का उपचार होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।