Haj Pilgrims Return Warm Welcome for Afzal Ahmed and Seema Islam हज यात्रियों का पहला जत्था वापस लौटा, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsHaj Pilgrims Return Warm Welcome for Afzal Ahmed and Seema Islam

हज यात्रियों का पहला जत्था वापस लौटा

Bareily News - बहेड़ी में हज के अराकान अदा करने के बाद पहले जत्थे का स्वागत किया गया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अफज़ाल अहमद और उनकी पत्नी सीमा इस्लाम लखनऊ से लौटे। मोहल्ला गोदाम में उनका स्वागत हाजी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 14 June 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
हज यात्रियों का पहला जत्था वापस लौटा

बहेड़ी। हज के अराकान अदा करके हज यात्रियों का पहला जत्था वापस लौट आया है। जत्थे में लौटे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक मंत्री अफ़ज़ाल अहमद और उनकी शिक्षिका पत्नी सीमा इस्लाम का यहां लोगों ने गले मिलकर स्वागत किया। मोहल्ला गोदाम निवासी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष और ब्लॉक मंत्री अफ़ज़ाल अहमद व उनकी शिक्षिका पत्नी सीमा इस्लाम लखनऊ से फ्लाइट से सऊदी हज के अराकान पूरे करके पहले जत्थे के साथ लौट आए हैं। उनका हाजी सईद अहमद,हाजी इकबाल अहमद शेरी,अशफाक अहमद एडवोकेट,मकसूद रहमानी,तनवीर अहमद,तस्लीम अहमद,महताब करीमी,हाफिज अजीम अनवर आदि लोगों ने घर पहुंचने पर स्वागत किया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।