Impact of Hindustan s Bole Bareilly Campaign Safety Kits and Promotions for Railway Employees बोले बरेली असर: रेलवे के कारखाना कर्मचारियों को दो साल बाद बांटी गई सेफ्टी किट, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsImpact of Hindustan s Bole Bareilly Campaign Safety Kits and Promotions for Railway Employees

बोले बरेली असर: रेलवे के कारखाना कर्मचारियों को दो साल बाद बांटी गई सेफ्टी किट

Bareily News - हिन्दुस्तान के बोले बरेली अभियान का व्यापक असर देखने को मिला है। इज्जतनगर रेल मंडल में दो साल बाद कर्मचारियों को सेफ्टी किट और सही नाप के जूते दिए गए हैं। इसके साथ ही, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 9 April 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
बोले बरेली असर: रेलवे के कारखाना कर्मचारियों को दो साल बाद बांटी गई सेफ्टी किट

‘हिन्दुस्तान के बोले बरेली पेज का व्यापक असर आया है। इज्जतनगर रेल मंडल के कारखाना कर्मचारियों के साथ ही गैंगमैन-ट्रैकमैन को करीब दो साल बाद सेफ्टी किट के साथ ही जूते बांटे गए हैं। वहीं रेल मंडल स्तर पर जो पदोन्नति परीक्षाएं होती थीं, उसे अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) करायेगा। इसके लिए सभी कार्मिक अधिकारियों को कर्मचारियों की सर्विस का डेटा ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। विगत सात मार्च को ‘हिन्दुस्तान ने बोले बरेली अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर मंडल के कारखाना कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें कर्मचारियों ने पदोन्नति की प्रक्रिया को समय से पूर्ण कराने के साथ ही सेफ्टी किट में नाप के हिसाब से जूते नहीं मिलने की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। कर्मचारियों ने बताया था कि उन्हें काफी समय से सेफ्टी किट में जूते नहीं मिले हैं। जिन्हें मिले हैं, उनके नाप सही नहीं होने के कारण बेकार हो रहे हैं। कर्मचारियों ने यह भी कहा था कि विभाग में समय पर पदोन्नति नहीं मिलती है। इससे कर्मचारी के वेतन में असमानता हो जाती है। परीक्षा परिणाम समय पर जारी नहीं किये जाते हैं। अधिकारी अपने स्तर से मनमानी करते हैं। प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय के निर्देश पर इज्जतनगर रेल मंडल में दो साल बाद कारखाना कर्मचारियों के साथ ही रेलवे के ट्रैक मैन, गैंगमैन आदि करीब 6000 कर्मचारियों को सेफ्टी किट के साथ सही नाप के जूते दिए गए। इंजीनियरिंग विभाग ने रेल ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों को मौके पर जाकर शूज दिये।

अब निर्धारित समय पर होगी पदोन्नति

इज्जतनगर रेल मंडल में कर्मचारियों को शेफ्टी शूज बांटे गए तो कर्मचारियों ने हिन्दुस्तान को धन्यवाद कहा। कर्मचारियों ने कि समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद ही उन्हें दो साल बाद सही नाप के सेफ्टी जूते दिए गए हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद रेल मंत्रालय ने आरआरबी को प्रमोशन परीक्षाएं भी सौंप दी है। इससे पदोन्नति में पारदर्शिता आएगी। निर्धारित समय पर परीक्षा होगी और मेरिट के आधार पर परिणाम आयेगा।

कर्मचारियों ने कहा, धन्यवाद हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान को शुक्रिया जो रेल कर्मियों की समस्याओं को बोले बरेली अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके कारण ही दो साल बाद सेफ्टी शूज का वितरण किया गया। -रविंद्र कुमार

हिन्दुस्तान ने समय पर पदोन्नति न मिलने की समस्या को प्रकाशित करके बेहतर काम किया। अब आरआरबी परीक्षा कराएगा तो समय पर पारदर्शिता के साथ प्रमोशन मिलेगा। - वीरेंद्र पाल

सेफ्टी शूज वितरण में अनदेखी होती थी। पैर साइज जाने ही बिना विभागों को जूते भेज दिये जाते थे। हिन्दुस्तान की खबर के बाद ही अधिकारियों ने संज्ञान लेकर सही नाप के जूते बंटवाए हैं। - रुद्र प्रताप सिंह

हिन्दुस्तान ने रेलवे कर्मचारियों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, इसके लिए अखबार को धन्यवाद। अब समय पर परीक्षा होगी और पदोन्नति भी मिलेगी। -हरिहर प्रसाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।