बरेली होकर लखनऊ-मुंबई स्लीपर एसी वंदेभारत भरेगी रफ्तार, रूट सर्वे फाइनल
Bareily News - भारत की पहली एसी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन लखनऊ से मुंबई के बीच बरेली होकर चलेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे और यह सप्ताह में चार दिन चलेगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह यात्रा सरल बनेगी। जुलाई से...

भारत की पहली एसी स्लीपर वंदेभारत (लखनऊ-मुंबई) बरेली होकर मुंबई को गुजरेगी। रूट का सर्वे फाइनल हो गया है। जून में समय सारिणी जारी की जाएगी। इसके पहले अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद संचालन की तारीख घोषित होगी। 20 कोच वाली एसी स्लीपर वंदेभारत सप्ताह में चार दिन चलाने की योजना है। रेलवे ऑपरेटिंग अधिकारियों का कहना है, करीब छह महीने से लखनऊ-मुंबई एसी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने को रूट को लेकर सर्वे किया जा रहा है। पहले लखनऊ से कानपुर, मथुरा, आगरा से मुंबई रूट से चलाने का सर्वे हुआ। फिर बरेली से आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन होकर आगरा, मुंबई को रूट सर्वे किया गया।
बाद में एसी स्लीपर वंदेभारत के रूट पर फाइनल मुहर बरेली जंक्शन होकर लगी। यह ट्रेन लखनऊ से चलकर हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुददीन से आगरा होकर मुंबई जाएगी। इस रूट से कई जिले के लोगों को मुंबई जाने का सफर आसान बनेगा। 20 कोच वाली ट्रेन में एसी, फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड के अलावा दो एसएलआर कोच होंगे। एक साथ करीब 1200 यात्री यात्रा कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अब ट्रेन की समय सारिणी का काम चल रहा है। जुलाई से एसी वंदेभारत एक्सप्रेस को रफ्तार देने की तैयारियां हैं। आसान होगा सफर मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है, अभी सिर्फ वर्तमान में ट्रेन बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, इज्जतनगर से तीन ट्रेनें मुंबई को चलती हैं। रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस, लालकुआं-बांद्रा टर्मिनल और तीसरी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल को संचालित होगी। जिसमें सीट को लेकर काफी दिक्कतें आती हैं। स्लीपर एसी वंदेभारत एक्सप्रेस चलने से लोगों के लिए मुंबई जाना आसान बनेगा। यह ट्रेन राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों से भी अधिक रफ्तार में चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।