अररिया : चाणक्य जयंती पर ब्राह्मण समाज के सचिव पूनम पांडिया सम्मानित
फारबिसगंज में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब द्वारा चाणक्य जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा और पूर्व एसडीएम विमल कुमार मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम में चाणक्य के जीवन...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता में चाणक्य जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एसडीएम विमल कुमार मंडल उपस्थित थे। समारोह का संचालन मनीष राज ने किया। इस अवसर पर महान राजनीतिक विचारक और अर्थशास्त्री चाणक्य की तस्वीर पर उपस्थित सज्जनों के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पण के बाद सर्वप्रथम संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि सन 1990 में मैंने चाणक्य ज्ञान दर्पण नामक शिक्षा सेवा संस्थान फारबिसगंज में स्थापित किया था, जिसके द्वारा विविध प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन होता था और उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता था।
इस अवसर पर हेमंत यादव,प्रमोद कुमार झा,विमल कुमार मंडल,पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल,प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास,कवयित्री निशा पाठक,पूनम पांडिया,क्लब के उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने चाणक्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वक्ताओं ने बताया की आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह प्राचीन भारत के एक महान विद्वान, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु और महामंत्री थे। चाणक्य ने शिक्षा और ज्ञान को बहुत महत्व दिया। उनका कहना था कि शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। विभिन्न क्षेत्रों में आज विश्व ब्राह्मण दिवस भी मनाया जाता है। इस अवसर पर फारबिसगंज के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ब्राह्मण समाज के सचिव पूनम पांडिया को उपस्थित सज्जनों के द्वारा अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकें प्रदान कर 'द्विजदेनी स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों के द्वारा श्री पांडिया को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रेम पांडिया, सुनील दास, हरिनंदन मेहता, पलकधारी मंडल,वामदेव झा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।