Kharif Festival and Training Program Held in Supaul for Farmers सुपौल : निर्मली खरीफ महोत्सव में दी गई नई उन्नत खेती की जानकारी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKharif Festival and Training Program Held in Supaul for Farmers

सुपौल : निर्मली खरीफ महोत्सव में दी गई नई उन्नत खेती की जानकारी

सुपौल के निर्मली प्रखंड में शनिवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खाद, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 1 June 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : निर्मली खरीफ महोत्सव में दी गई नई उन्नत खेती की जानकारी

सुपौल। निर्मली प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय परिसर में शनिवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुआ।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव ने की।कार्यक्रम में उपस्थित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, जैविक खाद, बीज उपचार, सिंचाई विधियों, कीट नियंत्रण तकनीकों तथा खरीफ मौसम में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए मौसम आधारित खेती अपनाने, फसल चक्र परिवर्तन एवं मिट्टी परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।साथ

ही किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना एवं कृषि यंत्रीकरण योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।मौके पर भारी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।