Barsoi Market Road Flooded Toto Passenger Vehicle Overturns कटिहार: बारसोई नगर पंचायत मुख्य सड़क मे पलटी टोटो बाल-बाल बची महिला एवं बच्चे, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBarsoi Market Road Flooded Toto Passenger Vehicle Overturns

कटिहार: बारसोई नगर पंचायत मुख्य सड़क मे पलटी टोटो बाल-बाल बची महिला एवं बच्चे

बारसोई, निज प्रतिनिधि रविवार को बारसोई नगर पंचायत स्थित निमत्ला से मुख्य बाजार जाने

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 1 June 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार: बारसोई नगर पंचायत मुख्य सड़क मे पलटी टोटो बाल-बाल बची महिला एवं बच्चे

बारसोई, निज प्रतिनिधि रविवार को बारसोई नगर पंचायत स्थित निमत्ला से मुख्य बाजार जाने वाली मुख्य सडक पर घुटने भर पानी लगा हुआ है । इसी बीच मुख्य बाज़ार जा रही टोटो पैसेंजर के साथ पलट गई बाल-बाल महिला सहित बच्चे बचे। बता दे कि कई महीनो से मुख्य सडक पर जल जमाव बना रहता है। कुछ दिन पहले नगर पंचायत द्वारा जल निकासी के लिए कुछ कार्य गया था लेकिन कारगर साबित नहीं हुआ। इस संबंध में स्थानीय दुकानदार जयद काजी ने कहा कि हल्की सी बारिश से नगर पचायत का पोल खोल कर रखदिया है। ऐसा माना जाए नदी पर तालाब पर सड़क बना हुआ है।

आए दिन गाड़ी पलटते रहती है। जिसकी जानकारी नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को दी गई है। घुटने पर पानी लगा रहता है। आज तो टोटो में सवार महिला एवं बच्चे मुख्य बाजार जा रहे थे। इसी बीच टोटो पलट गई स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत महिला एवं बच्चेको सह कुशल सुरक्षित निकल गई। हल्के-फुल्के के छोटे आई है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी से मांग कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था किया जाए । इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि बारसोई नगर पंचायत जल निकासी के लिए नाला निर्माण किया जा रहा है। बहुत जल्द मुख्य बाजार जानेवाली जल निकासी के लिए नाना निर्माण कराई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।