चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की सीमा विस्तार की मांग
Barabanki News - हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर पंचायत की समस्याओं का समाधान मांगा। उन्होंने नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा देने, जल निकासी के लिए नाला निर्माण, रेलवे स्टेशन...

हैदरगढ़। नगर पंचायत हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की फरियाद की। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर पंचायत की आबादी 25 हजार के ऊपर पहुंच गई है। इसलिए सीमा विस्तार कर इसे नगर पालिका का दर्जा दिया जाए। बताया कि कस्बा हैदरगढ़ की जल निकासी के लिए नाला निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की जाए। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। बस स्टेशन पर लम्बी दूरी की बसों के ठहराव की भी फरियाद की गई। इसी क्रम में चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से कहा कि लखनऊ से गंगागंज तक चलने वाली सिटी बसों का संचालन हैदरगढ़ तक किया जाए।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके मांग पत्र पर गंभीरता से विचार होगा। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद चेयरमैन ने नगर पंचायत के लोगों से जल्द ही विकास कार्यों में तेजी आने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।