धर्म जागरण की बैठक में सौंपे दायित्व
Bareily News - फरीदपुर में मंगलवार को धर्म जागरण आंवला जिला की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अमित कुमार सिंह तोमर को जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख, नरेश पाल सिंह तोमर को नगर संयोजक और दिव्यांशु को नगर सह संयोजक...

फरीदपुर में मंगलवार को धर्म जागरण आंवला जिला की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अमित कुमार सिंह तोमर को जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख, नगर संयोजक नरेश पाल सिंह तोमर, नगर सह संयोजक दिव्यांशु को दायित्व सौंपा गया। जिला संघ चालक अभिमन्यु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का शुभारंभ कर दायित्वों की घोषणा की। जिला संघ चालक अभिमन्यु सिंह एवं परियोजना विभाग प्रमुख गजेंद्र सिंह चौहान ने धर्म जागरण के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म जागरण से जुड़कर समन्वय का कार्य करते हुए संगठन को मजबूत कर धर्म जागरण गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन करें। बैठक में प्रमुख रूप से धर्म जागरण के जिला संस्कृति प्रमुख रोहितास, जिला संयोजक दिगम्बर कुमार, नगर संयोजक नरेश पाल सिंह तोमर, विश्वास शर्मा, हिरदेश कुमार पाठक, राम औतार पाठक, नवीन चंद्र शर्मा, धर्म सिंह, निरंजन आदि थे।
संचालन जिला संयोजक दिगंबर कुमार ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।