Thousands of Devotees Celebrate Ganga Dussehra at Ramganga Ghats हर- हर गंगे के जयकारों से गूंजे रामगंगा के घाट, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsThousands of Devotees Celebrate Ganga Dussehra at Ramganga Ghats

हर- हर गंगे के जयकारों से गूंजे रामगंगा के घाट

Bareily News - गुरुवार को गंगा दशहरा पर बरेली के रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग गंगा स्नान करने पहुंचे और मां गंगारानी की पूजा की। नव विवाहित जोड़े और बच्चे मुंडन कराने आए। सुरक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 5 June 2025 03:44 PM
share Share
Follow Us on
हर- हर गंगे के जयकारों से गूंजे रामगंगा के घाट

बरेली। गुरुवार को गंगा दशहरा पर रामगंगा के घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जगह-जगह लोगों ने रामगंगा तट पर धूमधाम से पूजा की। गंगा रानी से सुख समृद्धि की कामना की। रामगंगा के आसपास रहने वाले पुरोहितों ने बताया, गुरुवार की सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन राम घाटों पर शुरू हो गया। गंगा स्नान के बाद लोगों ने मां गंगारानी की धूमधाम से आरती की। तमाम ऐसे नव विवाहित जोड़े थे, जिन्होंने विवाह के लिए माता रानी से मंगल कामना की थी। वह दंपति गंगा दशहरा मेला पर गंगा स्नान करने पहुंचे।

तमाम लोगों थे, जो अपने बच्चों का मुंडन कराने आए। लोगों ने हवन पूजन किया। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने में किसी तरह की कोई सुविधा न हो, इसके लिए घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस फोर्स, सिविल डिफेंस, सामाजिक संगठन, तैराक समेत तमाम सुरक्षा टीमें रहीं। सिविल डिफेंस का कैंप लगा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहा। रामगंगा पुल पर आवागमन सुचारू रहे। इसके लिए रूट डायवर्सन की व्यवस्था बुधवार की रात से ही कर दी गई थी। हैवी वाहनों के आगमन पर रोक लगाने को शहर के आठ प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगा दिए गए। जिससे कोई बड़ा वाहन रामगंगा की ओर ना जा सके। बदायूं की ओर जाने वाले लोगों के लिए बड़ा बाईपास से फतेहगंज पूर्वी होकर खेड़ा बझेड़ा, दातागंज, देवचरा के लिए निकले। बरेली में चौपला ,लाल फाटक और बुखारा मोड पर ट्रैफिक पुलिस ने बैरियर लगाए थे। झुमका तिराहा से ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को परसाखेड़ा, किला, सीबीगंज की ओर शहर में नहीं आने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।