विश्व पर्यावरण पर वॉकथान से संरक्षण को संदेश, प्लास्टिक प्रदूषण के अंत को शपथ
Bareily News - बरेली में विश्व पर्यावरण दिवस पर वॉकाथान, वृक्षारोपण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने वॉकाथान को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया और...

बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वॉकाथान, वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीक्षा भण्डारी प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के निर्देशन में बरेली वन प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम किए गए। सर्व प्रथम सौम्या अग्रवाल मण्डलायुक्त बरेली मण्डल ने गांधी उद्यान से विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत" के तहत वॉकाथान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वॉकाथान गांधी उद्यान से खुर्रम गौटिया मार्ग से होते हुवे श्यामगंज और श्यामगंज से बरेली कॉलेज होते हुये गांधी उद्यान पर समाप्त हुई। खुर्रम गौटिया मार्ग पर 300 बेड अस्पताल के पास वॉकाथान के प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की गई।
वॉकाथान में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा जगह-जगह पर बिखरी प्लास्टिक को भी एकत्र किया।कचरा बीनने को गलब्स, कपडे का थैला व मास्क उपलब्ध कराये गये। वॉकाथान के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने एवं पृथ्वी को हरा भरा रखने का संदेश दिया गया। गांधी उद्यान में डीएम बरेली, प्रभागीय वनाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, मुख्य विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान भरतौल अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया गया। 21 पौधे लगाए गए। डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलाई। वॉकाधन में प्लास्टिक एकत्र करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरुस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इनकी रही सहभागिता विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अनिल कुमार सक्सेना , कमल कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा पांडेय, रेंजर वैभव चौधरी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान, विभिन्न स्कूलो से आये बच्चे,अध्यापक, एनसीसी कैडेट्स, वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। रामगंगा के पास त्रिवेणी वन स्थापना बरेली, आवंला रेंज के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामगंगा नदी के चौबारी पुल के अखा मोड पर त्रिवेणी वन का वृक्षारोपण किया गया। जिसमें बरगद, पीपल, नीम के पौधों को कुछ दूरी पर एक साथ रोपित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डा० राघवेन्द्र शर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में कमल कुमार उप प्र भागीय वनाधिकारी बरेली, अपूर्वा पाण्डेय उप प्रभागीय वनाधिकारी, शीशपाल सिंह विष्ट क्षेत्रीय वनाधिकारी आंवला, अखिलेश सिंह गंगा समग्र एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। मंडी समिति परिसर में पौधारोपण बरेली ,बहेडी रेंज के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कराया गया। जिसमें रश्मि जायसवाल नगर पालिका अध्यक्षा द्वारा मण्डी समिति परिसर में पौधारोपण किया गया। पचौमी मंदिर में त्रिवेणी वन पौधारोपण बरेली, फरीदपुर रेंज के अन्तर्गत एमएलसी कुंवर महाराज सिंह द्वारा पचौमी मंदिर फरीदपुर में त्रिवेणी वन का पौधारोपण किया गया। बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए। कार्यक्रम में संतोष कुमार क्षेत्रीय वनाधिकारी फरीदपुर, रेंज स्टॉफ एवं आस पास के ग्रामीण महिलाएं और बच्चे उपस्थित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।