Women Harassed in Ganeshpur Village Local Youth Assaulted by Villagers छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, आक्रोश, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWomen Harassed in Ganeshpur Village Local Youth Assaulted by Villagers

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, आक्रोश

Bareily News - गनेशपुर गांव में दो महिलाएं खेत पर चारा काटने गई थीं। एक युवक ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने युवक को चौकी में लाकर छोड़ दिया, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 5 June 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, आक्रोश

थाना सिरौली के गनेशपुर गांव में बुधवार को दिन में गांव की दो महिलाएं खेत पर चारा काटने गई थीं। बताते हैं कि पड़ोस के गांव के एक युवक ने महिलाओं से छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि चौकी पहुंचकर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। वह इस मामले को लेकर मंत्री के पास जाने की बात कह रहे हैं। वहीं बड़ागांव चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत ने बताया कि युवक गुलड़िया का है।

उसकी भैंस चली गई थी। भैंस को तलाश करते हुए वह चला गया था। लोगों ने चोर समझकर उसको पकड़ लिया, जबकि गुलड़िया के लोगों ने बताया कि वह चोर नहीं है इसलिए छोड़ दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।