रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, गिरने लगा समान
Basti News - बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और जाम की समस्या का समाधान होगा।...

बस्ती, निज संवाददाता। गोंडा-गोरखपुर रेल खंड के बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक चीनी मिल पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण में प्रयुक्त सामग्री गिराए जा रहे हैं। इससे लोगों को जल्द पुल बनने की उम्मीद जाग गई है। हिन्दुस्तान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। पुल नहीं होने से व्यापारी ही नहीं आमजन भी जाम के झाम से परेशान है। लंबे समय से पुल निर्माण के लिए मांग भी चली। इस पर शासन ने करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति दी। पहले चरण के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये भी जारी किए गए। बताया गया कि शनिवार से निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सामग्री गिराए जा रहे है। इससे जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुल बनने से व्यापार बढ़ेगा। पुरानी बस्ती क्षेत्र के लिए लिए जाम बड़ी समस्या है। पुल बन जाने से आवागमन काफी आसान हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।