Serious Accident Involving PRD Personnel in Maharajganj Two Injured अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो पीआरडी जवान घायल, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSerious Accident Involving PRD Personnel in Maharajganj Two Injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो पीआरडी जवान घायल

Maharajganj News - महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में परतावल-पनियरा मार्ग पर एक हादसे में दो पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जवान रात को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 18 June 2025 09:30 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो पीआरडी जवान घायल

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग पर नहर पुल के पास एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर निवासी पीआरडी जवान राधेश्याम सिंह (50), रतनपुरवा निवासी रामकेश (50) रात लगभग 12 बजे बाइक से नवीन मंडी स्थल परतावल में ड्यूटी करने जा रहे थे। अभी वह परतावल चौराहे से 300 मीटर पहले पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों जवान सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चौकी प्रभारी परतावल जटाशंकर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।